
शुक्र ग्रह महबूत करने के उपाय
सभी प्रकार के सुख का कारण शुक्र ग्रह से संबंधित है। शुक्र के मजबूत होने से भौतिक सुख, यश, धन और खुशहाल दांपत्य जीवन होता है। कुंडली में शुक्र के कमजोर होने पर व्यक्ति सब कुछ होकर भी वह जीवन का आनंद नहीं उठा पाता है।
शुक्र ग्रह को मजबूत करने के उपाय निम्न है –
1 – शुक्र को मजबूत करने के लिए नियमित रूप से शुक्रवार को शिव जी को सफेद फूल अर्पित करें।
2 – प्रत्येक शुक्रवार और पूर्णिमा के दिन “ऊं द्रां द्रीं द्रौं सः शुक्राय नमः” मंत्र का जाप करने से शुक्र मजबूत होता है।
3 – कुंडली में शुक्र को लाभकारी बनाने के लिए स्त्रियों का सम्मान और आचरण को शुद्ध रखना चाहिए।
4 – शुक्र ग्रह को सफेद रंग अत्याधिक प्रिय लगता है, इसीलिए सफेद रंग या बदामी रंग के वस्त्र धारण करने से शुक्र मजबूत होता है।
5 – खाने में सफेद चीजों जैसे खीर, दूध, चावल और दही आदि खाने से भी शुक्र ग्रह मजबूत होता है, जिसके परिणाम स्वरूप शुभ फल प्राप्त होता है।
6 – पानी में इलायची डालकर कर उससे स्नान करने और सफेद कपड़े दान करने से शुक्र मजबूत होता है।
7 – शुक्र की स्थिति बेहतर करने के लिए सफेद स्फटिक का माला
8- अगर कुंडली में शुक्र के कमजोर होने से धन एवं वैभव में कमी आ रही है, तो आपको हर शुक्रवार वैभव लक्ष्मी का व्रत रखना चाहिए। इस व्रत के लिए आपको पहले संकल्प लेना होगा कि आप कितने शुक्रवार यह व्रत कर सकते हैं। संकल्प पूरा होने के बाद आपको इस व्रत का उद्यापन भी करना होगा।
9- शास्त्रों में इस बात का जिक्र मिलता है कि दानवों के गुरु शुक्राचार्य देवी लक्ष्मी को अपनी बहन मानते थे। इसलिए शुक्र को शांत करने के लिए आप देवी लक्ष्मी की उपासना कर सकते हैं। आपको नियमित रूप से ‘ॐ महालक्ष्म्यै नमः’ मंत्र का जाप करना चाहिए। इतना ही नहीं, यदि आप शुक्रवार के दिन सफेद रंग की वस्तुओं का दान करेंगे तो और भी अधिक शुभ फल आपको प्राप्त होंगे।
10- सफेद गाय को रोज चारा खिलाएं।
ब्रह्म मुहूर्त में उठ कर स्नान करें।
शुक्रवार के दिन तुलसी की पूजा करें।
शुक्रवार के दिन शक्कर, दूध या सफेद मिठाई का दान करें।
11 –
