चंद्रग्रहण२०२१

साल 2021 का पहला चंद्र ग्रहण इस महीने में लगने जा रहा है। आज हम आपको बताएंगे कि यह चंद्र ग्रहण कैसा होगा? किस वक्त लगेगा? साथ ही यह भी बताएंगे कि ये ग्रहण कहां-कहां दिखाई देगा और देश में इसका क्या प्रभाव होगा।

साल 2021 का पहला चंद्र ग्रहण इस महीने में लगने जा रहा है। यह चंद्र ग्रहण आज 26 मई को है। इस चंद्र ग्रहण की खास बात यह है कि 26 मई को ही वैशाख पूर्णिमा भी पड़ रही है। आज हम आपको बताएंगे कि यह चंद्र ग्रहण कैसा होगा? किस वक्त लगेगा? साथ ही यह भी बताएंगे कि ये ग्रहण कहां-कहां दिखाई देगा और देश में इसका क्या प्रभाव होगा।
चंद्र ग्रहण का समय
चंद्र ग्रहण 26 मई को दोपहर 02 बजकर 17 मिनट पर शुरू होगा और शाम 07 बजकर 19 मिनट पर खत्म होगा। इस ग्रहण का सबसे ज्यादा प्रभाव वृश्चिक राशि और अनुराधा नक्षत्र पर पड़ेगा। 26 मई को पड़ने वाला साल का पहला चंद्र ग्रहण उपछाया ग्रहण होगा। उपछाया होने के कारण इस ग्रहण के किसी भी तरह के धार्मिक प्रभाव नहीं माने जाएंगे।
सूतक काल का वक्त

उपछाया ग्रहण में किसी भी तरह के धार्मिक कामों पर रोक नहीं होती, इसलिए इस दिन सूतक काल नहीं माना जाएगा। साथ ही ग्रहण के दौरान भी मंदिर के दरवाजे बंद नहीं होंगे और किसी भी तरह के शुभ कामों पर रोक नहीं होगी।

Leave a Reply

%d bloggers like this: